Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चोरी गया ₹25.60 लाख का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद। : ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले दो शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Mon, Jan 5, 2026

ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले दो शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

• त्वरित कार्रवाई: 48 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

• चोरी की गई ट्रेक्टर-ट्रॉली को शातिर चोरों द्वारा जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था।

• पुलिस टीम द्वारा सतर्कता से जंगल क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया।

• चोरी गया ₹25.60 लाख का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद।

दिनांक 02-03 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात नर्मदा शुगर मिल की वेल्डिंग वर्कशॉप से अज्ञात चोरों के द्वारा 04 नग जुगनू ट्रॉली चोरी हो जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों के अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा, चैकी सालीचैका पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

*चोरी की गई ट्रेक्टर-ट्रॉली को शातिर चोरों द्वारा जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था :*

पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की जिसके परिणाम स्वरूप चोरी किए गए ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी द्वारा जंगल में छिपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुयी।

*पुलिस टीम द्वारा सतर्कता से जंगल क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया :*

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा चावलपानी रोड ग्राम ग्वारी के पास के जंगल में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप दो शातिर चोरों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी एवं उनके द्वारा चोरी किए गए ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद किए गए।

आरोपी 1 : अशोक रोकडे निवासी ग्राम रहाडी, जिला नासिक, (महाराष्ट्र)

आरोपी 2 : रमजान शेख निवासी ग्राम रहाडी, जिला नासिक, (महाराष्ट्र)

शत-प्रतिशत बरामदगी: 04 जुगनू ट्रॉलियाँ एवं घटना में प्रयुक्त 02 नीले रंग के फार्मटेक- 45, कुल कीमती ₹25.60 लाख रूपये।

वैधानिक कार्यवाही: धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, चैकी प्रभारी सालीचैका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, सहायक उप निरीक्षक विक्रम परमार, प्रधान आरक्षक मनोज भारद्वाज, आरक्षक जमना प्रसाद रजक,हरिशंकर पटवा, सैनिक हेमराज सिंह, रमेश शुक्ला, सुभाष सोनी, शीतल पुरी की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें