Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार की शाम 6 बजे तक जिले में 99.29% डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार की शाम 6 बजे तक जिले में 99.29 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य हुआ पूर्ण

नरसिंहपुर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जिले में सुचारू रूप से क्रियाशील है। अभियान के तहत जिले की सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ एवं सहायक दल द्वारा ऑनलाइन डिजिटाईजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने बताया कि मंगलवार 02 दिसम्बर की शाम 6 बजे तक जिले में 99.29 प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। इसके लिए जिले में 977 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। साथ ही बीएलओ की सहायता के लिए नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय का स्टाफ, वार्ड प्रभारी, पटवारी ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, शिक्षक, ग्राम कोटवार आदि नियुक्त किए गए हैं।

एसआईआर के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 118 गोटेगांव के अंतर्गत 99.56 प्रतिशत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119 नरसिंहपुर के अंतर्गत 98.87 प्रतिशत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 120 तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 99.93 प्रतिशत और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 121 गाडरवारा के अंतर्गत 98.91 प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाईजेशन का कार्य कर लिया गया है।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण

118 गोटेगांव के अंतर्गत 99.56 प्रतिशत,

119 नरसिंहपुर के अंतर्गत 98.87 प्रतिशत,

120 तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 99.93 प्रतिशत

121 गाडरवारा के अंतर्गत 98.91 प्रतिशत

जरूरी खबरें