Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

स्थापना पर हुए विभिन्न कार्यक्रम। स्वास्थ्य,शिक्षा एवं पर्यावरण पर का : स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन की स्थापना पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन की स्थापना पर हुए विभिन्न कार्यक्रम।

स्वास्थ्य,शिक्षा एवं पर्यावरण पर कार्य करेगा फाउंडेशन।

गाडरवारा। समाजसेवा का क्षेत्र अपार है। इस क्षेत्र में बिना किसी प्रतिस्पर्धा के समाजहित में कार्य होते आ रहे है। जिसका सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिलता है। इस क्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष राय की पुण्यतिथि के अवसर पर मित्र मंडल द्वारा स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन की स्थापना की नींव रखी शासकीय सिविल अस्पताल के सभागृह में रखी गई। जिसमें मुख्यातिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,जिलाध्यक्ष कल्चुरी समाज पंकज चौकसे,वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ समाजसेवी अशोक मिलासरिया,अनूप जैन,मिनेंद्र डागा,नेता प्रतिपक्ष जिनेश जैन,अस्पताल प्रभारी अभिनव जैन,नगराध्यक्ष कल्चुरी समाज मनीष जायसवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक कल्चुरी समाज किशोर राय की उपस्थिति में फाउंडेशन का श्रीगणेश किया गया। स्वागत उद्बोधन रूपेश राय ने करते हुए फाउडेंशन के प्रस्तावना को प्रस्तुत किया।

वहीं अतिथियों ने भी स्वर्गीय सुभाष राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष भाई जैसा व्यक्तित्व वास्तव में बहुत कम लोगे में देखने को मिलता है। उनका व्यवहार, उनकी सादगी और सेवा के प्रति समर्पण ने हम सब के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है जो आज उनके जाने के बाद हम उन्हें हमेशा याद रखे इसलिए इस स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन की आज स्थापना का शुभ अवसर है। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करे यही हमारी ओर से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

तदपश्चात् फाउंडेशन द्वारा सेवा कार्य प्रारंभ करते हुए मरीजों के परिजनों हेतु अन्यपूर्ण खिचड़ी का वितरण किया गया। साथ ही शासकीय अस्पताल में मरीजों के लिए हजारों ड्रेसिंग पट्टियां अस्पताल प्रभारी को भेंट की गई। एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष राय ने किया वही सर्वेश राय ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पारिवारिक एवं मित्रमंडल परिवार जन उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन की स्थापना

स्थापना पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

जरूरी खबरें