स्कूल के बच्चें अपने हाथों से बनाकर लाये फूलों की माला : शिक्षक मानसिंह कोरी को ग्राम वासियों एवं संकुल के शिक्षकों ने अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर दी भावपूर्ण विदाई
Aditi News Team
Wed, Dec 31, 2025
शिक्षक मानसिंह कोरी को ग्राम वासियों एवं संकुल के शिक्षकों ने अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर दी भावपूर्ण विदाई
(स्कूल के बच्चें अपने हाथों से बनाकर लाये फूलों की माला)
गाडरवारा - समीपस्थ गांव भौरगढ में शासकीय सेवा से निवृत्त हुए शिक्षक मानसिंह कोरी को ग़ामीण जनों एवं शिक्षकों ने भावपूर्ण विदाई दी, विद्यालय प्रागंण में आयोजित इस भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन में अतिथि के रूप में पंचायत के सरपंच मलखान पटेल, पूर्व सरपंच रणजीत राजपूत,अरविन्द राजपूत, संकुल प्राचार्य उषा सिंह, राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, जनशिक्षक सुरेन्द्र राजपूत, अवधेश पटेल ने मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर कार्यक्रम आरम्भ किया,उपरांत विद्यालय की बेटियों तनु, अर्पिता,विनीता ने सरस्वती वंदना का सास्वर गायन किया उपरांत अतिथियों का स्वागत संस्था के शिक्षक संदीप खरे, राजेन्द्र राजपूत, महेश बैष्णव,मुन्नालाल राजपूत, सुमित यादव,डालचंद पटैल, लक्ष्मीकांत कौरव ने किया पश्चात स्वागतगीत प्रीति प्रयांशि, स्वाति ने प्रस्तुत किया, कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि स्कूल के बच्चों के साथ पूर्व विद्यार्थियों, गांव के प्रत्येक परिवार के सदस्यों व माताओं ने आकर शिक्षक मानसिंह कोरी का स्वागत सम्मान एवं उपहार भेंट किये, भावपूर्ण एवं स्नेह पूर्ण सम्मान देखते ही बनता था, अतिथि ने अपने उद्वोधन में श्री कोरी जी के कार्यकाल के अनेक प्रसंगों को बताया कोरी जी जहां एक ओर समय के प्रति प्रतिबद्ध रहे
वही दूसरी ओर बच्चों के चहुंमुखी विकास की हमेशा चिंता रखते थे, बच्चे उनसे बहुत प्रेम करते थे, सभी ने कोरी जी के आगामी जीवन को सुखमय, शान्तिमय एवं उत्तम स्वास्थ्य से भरा रहे ऐसी प्रार्थना की, कोरी जी के सम्मान में "सम्मान पत्र" का वाचन शिक्षक राघवेन्द्र चौधरी ने किया, कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरूष्कार प्राप्त शिक्षक हल्केबीर पटैल व आभार प्रदर्शन संदीप खरे ने किया, संकुल शिक्षकों सुश्री दीपिका पटैल, पुरुषोत्तम मेहरा, विश्वनाथ शर्मा, महिमा पचौरी, रोशनी शुक्ला, मोहन कोरी, हेमलता कोरी, शबनम निशा, मदन कुमार पटैल,राममनोहर चडार, कमलेश वैष्णव, बालकिशन मेहरा, मंजीत पटैल, राजेन्द्र सिंह राजपूत,बंशीलाल अहिरवार, भूपेंद्र सिंह राजपूत, सुरेश श्रीवास, पुष्पा चौकसे, संजना नागा, प्रतीक्षा मालवीय, अक्षिता अवस्थी, मनीष कुमार कौरव, जितेंद्र पांडे, चंद्रभान सिंह गूजर, जगदीश गूजर, नारायण तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजू ठाकुर, अभय विश्नोई, शैलेन्द्र यादव, विजय नागा, विनय नागा, देवेन्द्र ठाकुर एवं उपस्थित ग्रामीण जनों द्वारा सप्रेम भेंट, पुष्पमाला, साल श्रीफल एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कोरीजी को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर परिवार जन भी उपस्थित रहे बेटी लता कोरी तथा दोनों बेटों धीरज कोरी एवं गीतेश कोरी तथा पत्नी श्रीमती किरण कोरी तथा भांजे राहुल कोरी ने भी उनके अनुशासित, सहज, सरल, कर्मठ जीवन का संक्षिप्त व्याख्यान कर सभी का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक हल्केवीर पटैल एवं आभार संदीप कुमार खरे एवं राघवेंद्र सिंह चौधरी द्वारा किया गया। समारोह में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)