जहां गैया वहां कन्हैया - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती : गो हत्या रोकने के लिए हम सब को आगे आना होगा- भेरू सिंह बापू,विधायक सुसनेर
Aditi News Team
Sun, Nov 2, 2025
जहां गैया वहां कन्हैया - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती
गो हत्या रोकने के लिए हम सब को आगे आना होगा- भेरू सिंह बापू,विधायक सुसनेर
बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रहें एकादश दिवसीय गो नवरात्रि महोत्सव के एकादश दिवस एवं भव्य श्री गो कृपा कथा के दशम दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि इस संसार में कोई भी कार्य गोमाता के बिना नहीं हो सकता बस उसको मां मानकर सेवा की जावे और जो गायमाता को श्रद्धा से प्रणाम करें उसपर 33 कोटि देवताओं का आशीर्वाद रहता है ।
स्वामीजी ने आगे बताया कि जबसे घरों से बैल निकले है तबसे घर से धर्म भी निकल चुका है, क्योंकि धर्म रूपी बैल का पैर जब क्षेत्र पर पड़ता था तो धरती का पाप नष्ट हो जाता है तथा गाय को पहले रोटी देने से अन्न का पाप नष्ट हो जाता है इसलिए घर में बनने वाली रोटी में से पहले रोटी गाय को खिलाना चाहिए क्योंकि जहां गैया वहां कन्हैया और जहां कन्हैया होते है वहां गायमाता लक्ष्मी बनकर आपके सारे कष्ट दूर करती है अर्थात गायमाता की शरण में जाकर उसकी सेवा करें तो आपका बेड़ा पार हो जाएगा ।
*श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम में 1008 आजीवन न्यासी बनाने का संकल्प जिसमें से 51 न्यासी गो नवरात्रि महा महोत्सव में बन चुके है*
गो नवरात्रि महामहोत्सव के समापन समारोह पर बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी से पधारे महा मंडलेश्वर स्वामी ओंकार दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में बताया कि गो समाधान है,गो वैद्य है,गो घर की लक्ष्मी है,परमेश्वर की परमेश्वरी है भगवती गोमाता साथ ही सतोगुण का उदगम भी गोमाता ही है ।
गो नवरात्रि महामहोत्सव के एकादश दिवस पर सुसनेर नलखेड़ा विधायक भेरू सिंह चौहान बापू (चौहान) मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहां कि गोमाता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और गोमाता के संरक्षण,संवर्धन एवं भारत से गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे इसके लिए हम सब को आगे आना होगा।
श्री बापू एवं उनकी श्रीमती श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम के आजीवन न्यासी बने साथ ही गो नवरात्रि महामहोत्सव के विधायक बापू ने 5 लाख रुपए का सहयोग किया
* अक्षय नवमी के पुण्य पर्व पर गो पुष्टि महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं आंवला पूजन व ठिकाना भादवा के अटे सिंह के परिवार सहित सम्पूर्ण ग्राम की और से भव्य चुनरी यात्रा के साथ एकादश नवरात्रि महा महोत्सव का समापन ।
*
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गो नवरात्रि महोत्सव
जहां गैया वहां कन्हैया - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती
बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रही