Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

मनुष्य के पापों का मूल कारण लोभ ही है : जो कोई रुपए के पीछे भागे वह लोभी और जो जन्मजन्मांतर की चिन्ता करें वह लाभी- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

Aditi News Team

Sun, Oct 26, 2025

मनुष्य के पापों का मूल कारण लोभ ही है

जो कोई रुपए के पीछे भागे वह लोभी और जो जन्मजन्मांतर की चिन्ता करें वह लाभी- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

बडौद ,आगर/26 अक्टूबर, बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रहें एकादश दिवसीय गो नवरात्रि महोत्सव के षष्ठम दिवस एवं भव्य श्री गो कृपा कथा के पंचम दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज ने लाभ पंचमी के पुण्य पर्व पर बताया कि जो कोई रुपए के पीछे भागे वह लोभी और जो अपने जन्मजन्मांतर की चिन्ता करें वह लाभी कहलाता है और लाभी बनने का एकमात्र साधन भगवती गोमाता ही है बस उसकी

कर्तव्य समझकर हम सेवा करे तो वह हमें सब कुछ दे सकती है और जिस स्थान से गाय हट जाती है, वहां से देवगण हट जाते है और असुर गण आ जाते है ।

स्वामीजी ने कहा कि संकट आना तो मनुष्य के जीवन की सामान्य प्रक्रिया है, श्री कृष्ण के जीवन में अनेक संकट आएं लेकिन वे हमेशा मुस्कुराते रहें और वह सब कुछ भगवती गोमाता की कृपा के कारण ही हुआ है , लेकिन भगवान कृष्ण को पूजने वाले हम लोग गोमाता से दूर हो गए है इसके पीछे का मूल कारण हमारी दासता रही है अर्थात मुगलों एवं अंग्रेजों के शासन काल में हमें भगवती गोमाता को मां की जगह पशु के रूप में बताकर हमें दिग्भ्रमित किया जिसके कारण हम गो से दूर होते गए जिसके परिणाम स्वरूप भारत की वेदलक्षणा गोमाता आज दर दर की ठोकरें खा रही है ।

स्वामीजी ने आगे बताया कि मनुष्य के पापों का मूल कारण लोभ ही है अर्थात अपने लोभ के वशीभूत होकर जो गो की तस्करी करता है अथवा करवाता है या उनका सहयोग करता है यानि गाय को मारने वाला,खाने वाला,गो वंश का अवैध परिवहन करने वाले ,गो तस्करों के पक्ष में काम करने वाले वकील,जज ये सब राक्षस ही तो है ।

गो नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर सोमेश्वर महादेव मन्दिर के मठाधीश पूर्णानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में बताया कि झारड़ा,बडौद,आलोट क्षेत्र में एक भी गोवंश निराश्रित नहीं रहें उसके लिए सब को जुटना होगा साथ ही श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला समिति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि वास्तविक में इस समिति की गो सेवा को वंदन है जो निष्काम भाव से गौसेवा कर रहें जिसके कारण यहां का सारा गोवंश स्वस्थ एवं प्रसन्न है ।

गो कृपा कथा के पंचम दिवस के कथा यजमान उज्जैन जिले के झारड़ा तहसील के ठिकाना रावतखेड़ी से नारायण सिंह,श्याम सिंह,कमल सिंह एवं लखन सिंह के परिवार रहें और समिति के कार्यकर्ताओं यजमान परिवार का बहुमान किया साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह परिहार,दैनिक भास्कर बडौद के संवाददाता घनश्याम वैरागी का श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला समिति की और से बहुमान किया तथा राधेश्याम पंचायत सचिव , शान्ति लाल नागर,सूरजमल मोदी झारड़ा , पंडित बाबू लाल रावत मेला खेड़ी , शान्ति लाल नगर बडौद,पदम सिंह इंदौक,बहादुर सिंह,गोपाल,भेरू सिंह पूर्व सरपंच खामरिया,घनश्याम सोनी आलोट,ब्रजेश पालीवाल ,अल्का नवीन जोशी आगर आदि अतिथियों का समिति के कार्यकर्ताओं ने बहुमान किया ।

गो कृपा कथा के पंचम दिवस पर श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया ,श्री गणेश गोशाला समिति चिपिया एवं ठिकाना महुडीया(बडौद) से सैंकड़ों मातृशक्ति,युवा एवं बुजुर्गो ने भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई और अन्त में सभी गो प्रेमियों ने यज्ञ शाला की परिक्रमा कर गो व्रती महाप्रसादी ग्रहण की ।

*गो नवरात्रि महामहोत्सव में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक दोपहर 03 बजे से सायंकाल 05 बजे तक पूज्य बृज बिहारी सरकार का महा दिव्य दरबार का आयोजन होगा*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मनुष्य के पापों का मूल कारण लोभ ही है

जरूरी खबरें