Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने यूरिया की कालाबाजारी रोकने एवं गन्ने की रिकवरी रेट पर खरीदी करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Jan 9, 2021

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की मुख्य कार्यकारिणी के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में sdm को जिला कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा । जिसमें मुख्य रूप से जिले में यूरिया की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी रोकने एवं गन्ना की रिकवरी के आधार पर मूल्य बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन को अवगत कराया गया,ज्ञापन के माध्यम से बतलाया गया कि जिले में यूरिया वास्तविक मूल्य 267/-₹ के बजाय 300 से लेकर 400 रु तक में बिक रहा है जिससे किसान लुटा जा रहा है इसके प्रमाण के लिये प्रशासन स्वयं किसान बनकर दुकानों पर जायें तो वास्तविकत स्थिति को जाना जा सकता है तो इस कालाबाजारी को रोका जाये एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। एवं शुगर मिलों द्वारा 285/-₹ प्रति क्विंटल खरीदे जा रहे गन्ना को रिकवरी रेट के आधार पर कम से कम 325/-₹ प्रति क्विंटल दर पर खरीदा जाये एवं नियमानुसार 14 दिन में किसानों को अनिवार्य भुगतान किया जाये नहीं तो विलंब भुगतान की स्थिति में 7% ब्याज को जोड़कर भुगतान किया जाये,उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष युवा इकाई ऋषिराज पटेल,किसान नेता पं.देवेंद्र पाठक,श्याम पटेल,रवींद्र पटेल,रिंकू लोधी,विवेक पटेल,जितेंद्र लोधी,कुंजबिहारी यादव,लोकेश पटेल,कमल पटेल,मातबर पटेल, रंजन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें