Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।

Aditi News Team

Sun, Oct 23, 2022
अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही। थाना सरगांव द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी गनीराम साहू एवं संतोष पाल को किया गया गिरफ्तार। कुल 28475/- रूपये के अवैध फटाका जप्त। थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 225/22 एवं 226/22 विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध। दीवाली त्यौहार के मद्देनजर अवैध रूप से फटाकों के संग्रहण करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना सरगांव द्वारा मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम बावली में राजेश किराना दुकान में आरोपी गनिराम साहू द्वारा अवैध रूप से फटाका का संग्रहण किया जा रहा है, कि सूचना पर मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी गनिराम साहू के कब्जे से 70 पैकेट फटाका कीमती 14650/- रूपये जप्त कर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार लक्ष्मी किराना/फैंसी दुकान में आरोपी संतोष पाल के द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण की सूचना पर सरगांव पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी संतोष पाल के कब्जे से 49 पैकेट अवैध फटाका कीमती 13825/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत कार्यवाही की गई है। उपरोक्त दोनों रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी सरगांव निरीक्षक विश्वजीत सिंह, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, राजकुमार जांगड़े, आरक्षक संजय यादव, अजित परिहार, उमेश सोनवानी, गुलाब रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें