Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को क्राईम ब्रांच इंदौर ने पकड़ा

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
इंदौर। पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने जिले में अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्‍य में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को 27 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि राऊ थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना राऊ पुलिस टीम ने मिलकर संयुक्‍त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पहुँचकर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पकड़े गए व्‍यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्‍होंने अपना नाम शाहरुख उर्फ अजहर खान पिता शब्बीर निवासी पानी की टंकी के पास देपालपुर हाल मुकाम रहमत मस्जिद घोड़ा चौपाटी जिला धार तथा उमर उर्फ फारुख खान पिता जुम्मा खाँ निवासी देपालपुर इंदौर का होना बताया। पकड़े गए व्‍यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्‍जे से तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा तथा दो कारतूस मिले जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछने पर नही होना बताया। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध फायर आर्म्स एवं दो कारतूस को जप्त कर थाना राऊ में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें