Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: अवैध हथियारो की तस्करी करने वाले शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच भोपाल ने दबोचा

Aditi News Team

Mon, Mar 28, 2022
भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को अलग-अलग स्‍थानों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की एक टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बागफरतअफ्जा कब्रिस्तान में अवैध हथियार लेकर छिपकर बैठे हैं  और हथियारो को खरीदने एवं बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए स्‍थान पर घेराबंदी कर अरशान खान पिता हामिद खान उम्र 30 साल निवासी म.न. 117 इकबाल मस्जिद के पास गली नं. 2 ऐशबाग रोड बरखेडी जहांगीराबाद को एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउड एवं अरशद खान पिता आसिफ खां उम्र 26  साल निवासी म.न. 1770 अहाता सिंकदर कुली ऐशबाग भोपाल को एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउण्ड के साथ पकड़ा। इस प्रकार टीम ने दोनो आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल और दो जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपीगण के विरुध्द आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी की सतत् निगरानी करते हुए आरोपी मो. अनस उर्फ दाना पिता मो. अनवर निवासी- म.न. 176 आरिफ नगर गौतम नगर भोपाल को जे.पी. नगर 80 फीट रोड़ थाना गौतमनगर भोपाल से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुध्द भोपाल शहर के ऐशबाग, जहांगीराबाद, स्टेशन बजरिया, गौतमनगर, मंगलवारा, टीलाजमालपुरा तथा गांधीनगर में पूर्व से अपराध पंजीबध्द है। आरोपी अरशद खान थाना ऐशबाग, आरोपी अरशान खान जहांगीराबाद एवं आरोपी अनस उर्फ दाना थाना गौतमनगर का सूचीबध्द बदमाश है।

Tags :

जरूरी खबरें