Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

: आतंक का पर्याय बना कुख्यात बदमाश नीरज ठाकुर रासुका में बंदी

Aditi News Team

Thu, Aug 3, 2023
आतंक का पर्याय बना कुख्यात बदमाश नीरज ठाकुर रासुका में बंदी कुख्यात बदमाश नीरज ठाकुर जिसके विरूद्ध 50 अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं न्यायालय परिसर में साक्षियों को अपने पक्ष मे गवाही देने हेतु धमकाना आदि के प्रकरण है दर्ज नीरज ठाकुर पिता चंद्रभान सिंह ठाकुर उम्र 33 वर्ष निवासी मन्नू लाल अस्पताल के पास नट बाबा की गली कोतवाली का एक कुख्यात बदमाश है जो लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसके विरूद्ध 50 अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं न्यायालय परिसर में साक्षियों को अपने पक्ष मे गवाही देने हेतु धमकाना आदि के प्रकरण दर्ज है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी किन्तु आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल गुप्ता द्वारा शातिर बदमाश नीरज ठाकुर के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर कुख्यात बदमाश नीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें