Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: इंदौर ,क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो तस्करों को 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Jul 1, 2022
इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैं। इन निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्‍व में क्राइम ब्रांच और थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्‍स की तस्‍करी करने वाले दो तस्‍करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पुलिस ने 70 ग्राम एमडी ड्रग्‍स, तीन अवैध फायर आर्म्स, 06 कारतूस, एक धारदार चाकू तथा दो दुपहिया वाहन भी जब्‍त किए हैं। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांधीनगर क्षेत्र में गढ्ढे वाली मल्टी के पास, सार्वजनिक शौचालय के पीछे हातोद रोड पर अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स राजस्थान के अन्‍य साथी तस्कर व्यक्ति से लेने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना गांधीनगर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान से जावेद पिता रशीद खान उम्र 30 साल निवासी 58 सी मंगल मार्ग गांधीनगर, इंदौर तथा वसीम पिता हबीब खान उम्र 32 साल निवासी गेस्ट हाउस के पास अमर नगर प्रतापगढ़, राजस्थान को पकड़ा। दोनो आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स), दो देशी कट्टे 12 बोर, एक देशी कट्टा 315 बोर,पांच जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस एवं एक धारदार चाकू प्राप्‍त हुआ। जिसे विधिवत जब्‍त किया गया। आरोपीयो के विरुद्ध थाना गांधीनगर में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें