Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: इंदौर क्राइम ब्रांच ने शातिर चार पहिया वाहन चोर पकड़े

Aditi News Team

Thu, Apr 7, 2022
इन्दौर। पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर कमिश्नरेट में वाहन चोरी करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इन निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राजेश हिंगणकर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त क्राईम ब्राँच इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर के नेतृत्‍व में क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की शातिर वाहन चोर गैंग के पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध मुम्बई, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चार पहिया वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध है एवं कई अपराधों में आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों में अनहद उर्फ आर्यन खान पिता इरशाद अली खान प्रतापउम्र 36 निवासी ग्राम भैसावना थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ( मुख्य सरगना कार बनाने में एक्सपर्ट), मोहम्मद सउद पिता मो मसूद उम्र 37 साल निवासी ग्राम पवारपुर थाना मांधाता तह रानीगंज बाजार देलुपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश (बेटमा में किराए का मकान लेता था एवं डिवाइस से कार स्टार्ट करने में एक्सपर्ट), अजय पिता प्रताप कटवाल नेपाली उम्र 30 साल निवासी नौगांवबारी चौफुल्ली धुले (धूलिया में गैंग के सदस्यों को रुकवाता था),सलीम पिता मोहम्मद रईश शाह उम्र 40 साल निवासी 34 चालीसगांव रोड श्री राम साव मिल के पास साबिर नगर धूलिया महाराष्ट्र तथा राजू तोमर पिता प्रेम नारायण तोमर उम्र 49 साल निवासी 149 प्रगति नगर थाना राजेंद्र नगर इंदौर (दुकान वासु लॉक सेंटर विकास रेखा कॉन्प्लेक्स i-19 टावर चौराहा थाना भवरकुआं इंदौर) शामिल हैं। गैंग का मुख्य सरगना आर्यन उर्फ अनहद उर्फ इमरान खान अपने साथी अजय कटपाल, सऊद व अन्य फरार आरोपी सभी मुम्बई से इंदौर चोरी की कार से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आते और वाहन चोरी करके पीथमपुर बेटमा क्षेत्र में 1 दिन छिपाकर खड़ी कर देते बाद में मौका देखकर ले जाते थे। आरोपी आर्यन विशेष डिवाइस के जरिए गाड़ियों को अनलॉक कर चालू करके चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचता था। वह पूर्वे में भी इंदौर में चार पहिया चोरी के अपराध में जेल में बन्द हो चुका है। आरोपी अपने गैंग के सदस्यों के साथ दिन में शहर में रेकी करते एवं सुबह-सुबह 4:00 से 6:00 के मध्य गाड़ियों को चोरी करके ले जाते। गैंग का सदस्य मो. सऊद 2020 में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। जिसे क्राइम ब्रांच ने जमशेदपुर झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जनवरी-2022 से लेकर मार्च-2022 तक इंदौर के भंवरकुंआ,चंदन नगर,खजराना,तिलक नगर,छत्रिपुरा, महू, अन्नपूर्णा,राजेन्द्र नगर,किशनगंज आदि क्षेत्रों से कार चोरी की दर्जनों घटनाएं कबूल की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कुल 11 चार पहिए वाहन जब्‍त किए है। आरोपियों से अन्य कार चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें