Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

: करेली अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Aditi News Team

Tue, Aug 8, 2023
अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे करेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई करेली पुलिस द्वारा मंगलवार को कच्ची अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ सदल बल दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई व बड़ी मात्रा लहान नष्ट किया गया। कच्ची शराब को लेकर पुलिस की कार्यवाही विगत 3 दिनों से लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक नागेंद्र पटेरिया व एसडीओपी श्री बघेल के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक थाना प्रभारी करेली आशीष धुर्वे द्वारा टीम के साथ नगर के कुचबंधिया मोहल्ला एवं अन्य क्षेत्रों में दबिश दी गई व अवैध कच्ची शराब बनाने वालों व बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। बताया गया की गया कि पुलिस कार्यवाही में अवैध शराब बनाने वाले एवं बेचने वाले 5 लोगों पर सख्त कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने 45 लीटर अवैध शराब भी जप्त की है। साथ ही बड़ी मात्रा में लहान भी नष्ट किया गया है। नगर निरीक्षक आशीष धुर्वे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उप निरीक्षक अभिषेक जैन, उप निरीक्षक सियाराम परिहार, सहायक उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक अनिल मिश्रा, आरक्षक सुदीप, यमन बागरी, इशपाल, महिला आरक्षक निधि का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें