Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

: कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर वाले वाहनों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, 5 बाइक्स (बुलट के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही, निकाले गए वाहनों से साइलेंसर।

Aditi News Team

Sat, Jun 24, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान एक दिन एक रोड के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर वाले वाहनों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, 5 बाइक्स (बुलट के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही, निकाले गए वाहनों से साइलेंसर। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियन का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। *कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर 05 बाइक्स (बुलट) के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही :-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 05 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 8000 रूपये समन शुल्क वसूली किया गया एवं वाहनों से साइलेन्सर निकाले गये।

Tags :

जरूरी खबरें