Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

गाडरवारा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही : "ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

Aditi News Team

Wed, Sep 9, 2026

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा 07 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध "OPERATION EAGLE CLOW" चलाया जाकर कार्यवाहियाँ भी लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 120 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं करीबन 2000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में शांति एवं अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

इसी तारतम्य आज दिनांक 09/09/2026 को अलसुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा साईखेडा, डोगरगाँव, चीचली पुलिस के द्वारा मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा में पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब का संग्रहण विनिर्माण एवं विक्रय करने वाले रंजीत रजक, रंजीता कुचबंदिया, ललिता कुचबंदिया, पार्वती कुचबंदिया, नीतू कुचबंदिया, सुनील उर्फ नीलू धानक, कमल कहार* कुल 07 आरोपीगण के पृथक-पृथक कब्जे से कुल 120 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 12000 रूपये जप्त करने एवं अवैध शराब के निर्माण हेतु उपयोगी करीबन 2000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट करने में सफलता प्राप्त की है।

समस्त आरोपीगण के विरूद्ध थाना गाडरवारा में 01 प्रकरण 34 (2) आबकारी एक्ट एवं 06 प्रकरण 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए है।

Ø वैधानिक कार्यवाही :-

आरोपी रंजीत रजक पिता मुन्नालाल रजक उम्र 35 साल निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की संगत धारा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एवं 06 प्रकरण रंजीता कुचबंदिया पति हेमन्त कुचबंदिया उम्र 32 साल, ललिता कुचबंदिया पति विक्की कुचबंदिया उम्र 38 साल, नीतू बाई पति अर्जुन कुचबंदिया उम्र 35 साल, पार्वती बाई पति हरि कुचबंदिया उम्र 32 साल, कमल कहार पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 35 साल, सुनील उर्फ नीलू पिता मन्नूलाल धानक सभी निवासी रानी लक्ष्मी बाई वार्ड कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा पर पृथक पृथक 06 प्रकरण धारा-34(1) आबकारी एक्ट मे अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के साथ, साईखेडा थाना प्रभारी संध्या चंदेल, चीचली थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, डोगरगाँव प्रभारी अनिल अजमेरिया, चौका प्रभारी उप निरी विजयपाल सिंह, उप निरी वर्षा धाकड, उप निरी अर्जुन सिंह वधैल, सहायक उप निरी. राजेश तिवारी, पुनीत कटारे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, सागर सोनकर, परमांनद, महिला प्रधान आरक्षक अंजली दुबे, वरिष्ठ आरक्षक रुपेन्द्र चौवे, महेन्द्र बावरिया, विश्वजीत ठाकुर, आरक्षक अक्षय श्रीवास्तव, यश मेहरा, शुभम चौधरी, प्रदीप गुप्ता, अरविन्द्र मीणा, दीपक राय, देवेन्द्र सोनवंशी, संदीप गुप्ता, नीलेश दुबे, आर्दश पाठक, महिला आरक्षक ममता काछी, आरती राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें