Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: क्राईम ब्रांच एवं थाना माधौगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान 24 मई 2022 को एसएसपी ग्वालियर को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना माधौगंज क्षेत्रांर्तगत बालाजीपुरम पार्क के पास एक बदमाश अवैध हथियार लिये घूम रहा है। एसएसपी ग्वालियर ने अतिरिक्‍क्‍त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्री राजेष डण्डौतिया एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच एवं थाना माधौगंज पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त बदमाश की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक लश्‍कर श्री आत्माराम शर्मा,  उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेष सिंह तोमर एवं श्री विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना माधौगंज पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान बालाजीपुरम पार्क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा भाग रहे बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बदमाश से पूछताछ करने पर उसने स्वयं को बालाजीपुरम थाना माधौगंज जिला ग्वालियर का निवासी होना बताया। पकड़े गये बदमाश की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल मय एक जिंदा राउण्ड मिली। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। बदमाश के विरूद्ध थाना माधौगंज में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें