Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: गाडरवारा, पुलिस को सफलता, 15 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा एवं दो मोटरसाईकल सहित 5 आरोपीगण गिरफ्त में

Aditi News Team

Thu, Sep 22, 2022
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को सफलता, 15 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा एवं दो मोटरसाईकल सहित 5 आरोपीगण गिरफ्त में। गाडरवारा । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एवं समस्त अनु. अधिकारी पुलिस, जिला नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही:- दिनांक 21 सितम्बर से 23 सितम्बर 2022 तक झौतेश्वर में होनें वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिस जानकारी प्राप्त हुयी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ लोग अवैध गांजा लाकर जिले में अवैध व्यापार कर रहे है। सूचना के आधार पर अवैध गांजा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी गयी एवं उनकी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रीय किया गया। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 21/09/2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि पल्सर मोटरसाईकल पर दो संदिग्ध व्यक्ति जमाड़ा रोड के पास बायपास रोड गाडरवारा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने की गरज से लेकर खड़े हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपीगण की घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया गया । आरोपीगण गुरूप्रसाद पिता सुखचैन करवेती उम्र 20 वर्ष एवं रामकृष्ण पिता माखन लाल इनवाती उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी छींदखेड़ा थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 5 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 50,000 रुपए एवं एक पल्सर मोटरसाईकल क्र.MP/49/MS/8897 कुल कीमती 90,000 रू.जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। इसी प्रकार दिनांक 21/09/2022 को एक अन्य पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर डोंगरगाँव से गाडरवारा अवैध मादक पदार्थ गाँजा विक्रय करने आ रहे तीन संदिग्धों को गाडरवारा-चीचली रेल्वे फाटक अंडरब्रिज के पास घेरांबदी कर गिरफ्त में लेकर आरोपीगण विश्राम पिता मेहरबान गौड़ उम्र 20 वर्ष, प्रशाँत पिता नारायण गौड़ उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी किरहकोटा एवं दुर्गेश पिता जगदीश गौड़ उम्र 19 वर्ष निवासी छींदखेड़ा थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,00,000 रुपए एवं एक बिना नंबर की सीटी 100 मोटरसाईकल कुल कीमती 1,20,000 रू.जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपीगण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:- अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपीगण गुरूप्रसाद पिता सुखचैन करवेती उम्र 20 वर्ष एवं रामकृष्ण पिता माखन लाल इनवाती उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी छींदखेड़ा थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 843/22 धारा 8, 20 (b) एन.डी.पी.एस, एक्ट एवं आरोपीगण विश्राम पिता मेहरबान गौड़ उम्र 20 वर्ष, प्रशाँत पिता नारायण गौड़ उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी किरहकोटा एवं दुर्गेश पिता जगदीश गौड़ उम्र 19 वर्ष निवासी छींदखेड़ा थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध अपराध क्र.845/22 धारा 8,20 (b) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:- अवैध मादक के व्यापार में लिप्त आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा राजपाल बघेल, उपनिरीक्षक हरिराम मानकर उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सोनी, सहायक उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, वरिष्ठ आरक्षक राजेंद्र पटेल, भास्कर पटेल, अनुराग दुबे आरक्षक दिनेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें