Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: गाडरवारा में नव युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों एवं सामाजिक लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस से आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की

Aditi News Team

Thu, Jul 13, 2023
गाडरवारा में नव युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों एवं सामाजिक लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस से आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की गाडरवारा । गाडरवारा शक्कर नदी के पुल पर दिनदहाड़े हुई ह्त्या। वही हत्या का कारण अभी अज्ञात है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है वहीं परिजनों का कहना है यह हत्या की गई है मृतक का नाम विवेक श्रीवास निरंजन वार्ड निवासी,अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था। विवेक डीजे के काम के साथ एक मोबाइल की दुकान में भी काम किया करता था। आज दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि काम पर जा रहा है कि, अचानक शक्कर नदी पुल के बीच, घायल अवस्था पड़े होने की सूचना मृतक के परिचित रिश्तेदार सत्यम श्रीवास को मिलते ही,तत्परता से उसे शासकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही रिश्तेदार और परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है । मृतक के परिजनों एवं सेन जागृति संघ के सभी सदस्यो व सामाजिक बंधुओ ने बड़ी संख्या में शासकीय अस्पताल में उपस्थित होकर पुलिस से आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। वही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का विश्वास दिलाया है । आगे देखना यह है कि पुलिस तक हत्यारों को गिरफ्तार कर पाती है। दिनदहाड़े हत्या होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Tags :

जरूरी खबरें