Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: गुना पुलिस की ''ऑपरेशन मुस्कान'' के तहत लगातार कार्यवाही, अपह्त किशोरी को दस्तयाब कर अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Mar 27, 2022
गुना। गुना पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले में नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे ''आपरेशन मुस्कान'' के तहत कैन्ट थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई द्वारा प्रकरण की अपहृत किशोरी को अतिशीघ्र दस्तयाब करने एवं अपहरणकर्ता आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये निर्देश दिये। उल्लेखनीय है, कि दिनांक 04 फरवरी 2022 को फरियादी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट कैन्ट थाने में दर्ज कराई गई थी, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अपहृत किशोरी की तलाश में सक्रियता से जुट गई। पुलिसटीम द्वारा सघनता से तलाश करने पर दिनांक 25 मार्च 2022 को अपह्त किशोरी को करौली, राजस्थान से दस्तयाब कर उसके अपहरण के आरोपी सुनील जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित अपह्ता द्वारा दस्तयाबी पर पुलिस को बताया गया, कि सुनील जाटव उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता द्वारा बताये अनुसार पुलिस ने प्रकरण में पोक्सो एक्ट इजाफा कर अपह्ता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कैंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उप निरीक्षक संजय लोधी, रेणु रावत, आरक्षक विनीत भारद्वाज, गौरीशंकर सांसी एवं महिला आरक्षक रश्मि सेन की विशेष भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें