Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: ग्राम टीकर में जब्त की गई 1600 बोरी अवैध धान कार्यवाही कर अधिकारियों ने टीकर में पकड़ी 12.24 लाख की अवैध धान अवैध तरीके से धान उपार्जन का लाभ लेने का प्रयास करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

Aditi News Team

Thu, Dec 8, 2022
रीवा जिले में 123 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। अवैध तरीके से धान उपार्जन का लाभ लेने का प्रयास करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सीमावर्ती केन्द्रों में जांच नाके लगाने के साथ-साथ राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी खरीदी केन्द्रों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। राजस्व, नागरिक आपूर्ति निगम तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम टीकर में ललई यादव उर्फ संतोष यादव के घर से 1600 बोरी अवैध धान जब्त की। इसका मूल्य 12 लाख 24 हजार रुपए तथा वजन लगभग 622 क्विंटल है। जब्त बोरियों में उत्तरप्रदेश सरकार खाद्य तथा रसद विभाग का मोनो लगा हुआ है।इस संबंध में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी ललई यादव द्वारा बताया गया कि उनके घर में वर्तमान सरपंच टीकर के पति शंकरदयाल गुप्ता द्वारा उत्तरप्रदेश से लाकर धान रखी गई है। जिसे समर्थन मूल्य पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है तथा उन्होंने धान उपार्जन के लिए पंजीयन भी नहीं कराया है। प्रथम दृष्टया अवैध पाए जाने पर धान को जब्त कर शासकीय गोदाम में सुरक्षित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इसमें लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। जांच की कार्यवाही नायब तहसीलदार गोविंदगढ़, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम पंकज बोरसे, खाद्य निरीक्षक सुभाष द्विवेदी तथा दिलीप मिश्रा द्वारा की गई।  

Tags :

जरूरी खबरें