Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: ग्वालियर, क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम ने ऑनलाईन ठगी करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Aditi News Team

Mon, Jun 27, 2022
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के समक्ष फरियादिया ने उपस्थित होकर लिंक के जरिये अज्ञात ठग द्वारा 70 हजार रूपये निकाले जाने की शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने फरियादिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम को कार्यवाही करने तथा संलिप्त बदमाशों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेष सिंह तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव ने उक्त शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर सायबर क्राईम टीम प्रभारी निरीक्षक नरेश गिल के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण की जांच हेतु लगाया। जांच के दौरान सायबर क्राईम टीम को ज्ञात हुआ कि फरियादिया के खाते से निकाली गई रकम से जयपुर (राजस्थान) में क्रेडिट कार्ड का बिल पैमेंट किया गया है। सूचना पर से सायबर क्राईम प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मय सायबर क्राईम टीम के साथ जयपुर (राजस्थान) से प्रकरण के दो आरोपियों को धरदबोचा। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्‍होंने फरियादिया के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने पकड़े गये बदमाशों से फरियादिया के खाते से निकाले गये रूपयों में से 40 हजार रूपयों को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें