Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

: ग्वालियर, घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के लिये जिला प्रशासन की विशेष मुहिम  एसडीएम श्री तोमर के नेतृत्व में गई टीम के द्वारा दो प्रतिष्ठानों से 66 सिलेण्डर जब्त 

Aditi News Team

Fri, Apr 21, 2023
घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के लिये जिला प्रशासन की विशेष मुहिम एसडीएम श्री तोमर के नेतृत्व में गई टीम के द्वारा दो प्रतिष्ठानों से 66 सिलेण्डर जब्त संबंधित फर्मों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज ग्वालियर । घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण एवं दुरूपयोग को रोकने के लिये जिला प्रशासन द्वारा छापामार कार्रवाई कराई जा रही है। इस कड़ी में एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में गई टीम ने हजीरा स्थित दो प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर 66 सिलेण्डर जब्त किए हैं। इनमें घरेलू गैस के 58 और व्यवसायिक गैस के 8 सिलेण्डर शामिल हैं। इन दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री भीम सिंह तोमर ने बताया कि हजीरा में पटेल स्कूल के पास स्थित संजय राजपूत की दुकान से 35 घरेलू सिलेण्डर एवं 4 व्यवसायिक सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। इसी तरह रसूलाबाद हजीरा स्थित उदय सिंह राजपूत की दुकान से 27 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 4 व्यवसायिक सिलेण्डर जब्त हुए हैं। साथ ही रीफिलिंग का सामान भी जब्त किया गया है। एसडीएम श्री तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई के लिये निकली टीम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवि भदौरिया, जिला प्रशासन एवं खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल थे।  

Tags :

जरूरी खबरें