Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: ग्वालियर पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Jun 20, 2022
ग्वालियर। पंचायत तथा नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब व अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक विश्‍वविद्यालय श्री रत्नेष सिंह तोमर व डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ संतोष यादव तथा थाना प्रभारी विश्‍वविद्यालय निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एवं थाना विश्‍वविद्यालय पुलिस की संयुक्‍त टीम ने दो किलो गांजे के साथ एक तस्‍कर को गिरफ्तार किया है। 18 जून को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग का बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर सिंधिया नगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे खड़ा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका से समन्वय स्थापित करते हुए क्राइम ब्रांच व थाना विश्‍वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान के पास भेजा। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग का पिठ्ठू बैग लिये खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग से एक पैकेट मिला जिसमें 02 किलोग्राम कीमत लगभग 50 हजार रूपये का गांजा पाया गया जिसे विधिवत् जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के विरूद्ध थाना विश्‍वविद्यायल में एनडीपीएस एक्‍ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें