Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: ग्वालियर पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को लगभग दो लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Nov 26, 2022
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के निर्देश पर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 24 नवम्‍बर को पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र के दो-तीन घरों में चोरी करने वाला एक शातिर नकबजन गुलाबपुरी मुरार में देखा गया है। सूचना पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर उक्त शातिर नकबजन को पकड़े हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋ़षिकेष मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार श्री शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को एक मकान के वाहर खड़ा देखा, जो पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने थाना मुरार क्षेत्र के गुलाबपुरी, त्यागी नगर तथा गेरूआ बंगला क्षेत्र के तीन घरों में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने आरोपी के एक अन्य साथी को भी दुल्लपुर से हिरासत में ले लिया। पकड़े गये दोनों शातिर नकबजनों की निशानदेही पर चोरी गया चार तोला सोना एवं 600 ग्राम चांदी के जेवरात कीमत लगभग दो लाख रूपये बरामद कर लिए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें