Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: ग्वालियर पुलिस ने लगभग 17 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी पकड़ा

Aditi News Team

Fri, Apr 1, 2022
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी को 29 मार्च की रात्री में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्र स्थित रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नं.1 के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा लिये हुए खड़ा है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर को थाना पड़ाव की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्कर को पकड़ने के लिये निर्देशित किया गया। इसी तारतम्‍य में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक इन्दगरंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पड़ाव श्री विवेक अष्ठाना ने आरपीएफ टीम से समन्वय करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान के लिये रवाना किया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पहुँचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए व्‍यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग से चार पैकेट मिले जिसमें लगभग 16 किलो 400 ग्राम गांजा कीमत लगभग एक लाख 64 हजार रूपये को विधिवत जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध थाना पड़ाव में एनडीपीएस एक्‍ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें