Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: जबलपुर,कॉम्बिंग गस्त के दौरान 94 गैरम्यादी वारंटी , 265 म्यादी वारंटी तथा मामलों में फरार 13 आरोपी पकडे गये, अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों से 415 पाव देशी एवं 10 लीटर कच्ची शराब तथा 6 बॉटल बीयर की गयी जप्त

Aditi News Team

Mon, Oct 31, 2022
कॉम्बिंग गस्त के दौरान 94 गैरम्यादी वारंटी , 265 म्यादी वारंटी तथा मामलों में फरार 13 आरोपी पकडे गये, अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों से 415 पाव देशी एवं 10 लीटर कच्ची शराब तथा 6 बॉटल बीयर की गयी जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु दिनॉक 29/30-10-22 की रात्रि मेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी । कॉम्बिंग गस्त मे 94 गैर म्यादी वारिटयों एवं 265 म्यादी वारंटियों को तथा लंबित मामलो मे फरार 13 आरोपी को पकडा गया है, साथ ही 103 जमानती वारंट तामील किये गये तथा अवैध अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों से 415 पाव देशी एवं 10 लीटर कच्ची शराब तथा 6 बॉटल बीयर जप्त की गयी एवं चोरी के प्रकरण मे 1 संदेही को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें