Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

: जबलपुर,गोदाम से सीमेंट की बोरियॉ चुराकर ले जाने वाले सुपरवाईजर एवं लेबर गिरफ्तार, चुराई हुई 70 सीमेंट की बोरी एवं लोडिंग पिकअप वाहन जप्त

Aditi News Team

Fri, Jul 7, 2023
गोदाम से सीमेंट की बोरियॉ चुराकर ले जाने वाले सुपरवाईजर एवं लेबर गिरफ्तार, चुराई हुई 70 सीमेंट की बोरी एवं लोडिंग पिकअप वाहन जप्त थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन ने बताया कि जतिन दरियानी उम्र 36 वर्ष निवासी ए.पी.आर. कालोनी कटंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यापार करता है उसकी वर्ष 2008 से ग्राम घुंसौर में सीमेण्ट की पोल खम्बे बनाने की फैक्ट्री है जिसकी देखरेख के लिये कर्मचारी प्रकाश गोैड केा लगाया था जो विगत 10 वर्ष से अपने परिवार के साथ फैक्ट्री में ही रहकर देखरेख करता था। दिनंाक 6-5-23 के रात लगभग 00-30 बजे से 2 बजे के बीच उसके फैक्ट्री का सुपरवाईजर विजय एवं लेवर प्रकाश फैक्ट्री के अंदर बने गोडाउन में रखी एसीसी कम्पनी की सीमेण्ट की लगभग 75 बोरी कीमती लगभग 22 हजार 500 रूपये की गोडाउन से सीमेण्ट की बोरियों को पिकअप गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जीए 8482 में लोड कर चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर आरोपी विजय एवं प्रकाश के विरूद्ध धारा 381 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान तलाश पतासाजी के थाना चरगवॉ एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी सुपरवाईजर विजय केवट उम्र 41 वर्ष निवासी घुन्सौर एवं लेबर प्रकाश गौड़ उम्र 32 वर्ष निवासी सगड़ा बिजौरी चरगवॉ को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियो के कब्जे से चुराई हुई सीमेंट की 70 बोरी एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप क्रमंाक एमपी 20 जीए 8482 को जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी चरगवॉ श्री विनोद पाठक, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश पटेल, आरक्षक सोनू कुमार , शैलेन्द्र तथा थाना तिलवारा के सहायक उप निरीक्षक टीकाराम, प्रधान आरक्षक उमेश रजक आरक्षक हरि की सराहनीय भ्ूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें