Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: जबलपुर,जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआड़ी गिरफ्तार, फरार फड़बाज भाईलाल पटेल की तलाश, नगद 9 हजार 460 रूपये एवं 10 मोबाईल, तथा 3 कार आदि जप्त            

Aditi News Team

Mon, Oct 17, 2022
जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआड़ी गिरफ्तार, फरार फड़बाज भाईलाल पटेल की तलाश, नगद 9 हजार 460 रूपये एवं 10 मोबाईल, तथा 3 कार आदि जप्त   थाना पाटन में दिनांक 16-10-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोनीकला के जंगल में भाईलाल पटैल ताश पत्तों पर रूपयों का दाव लगवाकर जुआ मन्ना खिलवा रहा है सूचना पर पुलिस लाईन एवं थाना पाटन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम कोनीकला के जंगल मे घेराबंदी की गई जहंा कुछ जुआरी इन्वर्टर लगाकर इन्वर्टर की लाईट मेें ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे पुलिस को देखकर जुआडी जंगल की ओर भागने लगे, घेराबंदी कर 7 जुआडियों को पकड़ा गया जिन्होंने नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः दिनेश उर्फ बबलू जैन निवासी बिजौरी थाना चरगवां, आशीष जाट निवासी बेलबाग, भूपेन्द्र लोधी निवासी बिजोरी, अमित मेश्राम निवासी धनवंतरीनगर थाना संजीवनीनगर, मनीष बर्मन निवासी गढ़ा पुरवा, चैन सिंह लोधी निवासी पिपरिया कला थाना बेलखेड़ा, शुभम पटैल निवासी कामथ वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते 9 हजार 460 रूपये, 10 मोबाइल, 1 पावर बैंक, 1 दरी, कुछ दूरी पर जो कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये थे उन जुआरियों की खडी स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 3839, कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 3780 तथा बुलेरो क्रमांक एमपी 20 टीए 0648 , एक माईक्रोमेक्स कम्पनी का इन्वर्टर मय एमरोन कम्पनी की बेटरी के तथा एक एलईडी बल्व जप्त किये गये, जुआ की नाल काटने वाला भाईलाल पटैल निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर का अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआ की नाल काटने वाला भाईलाल पटैल निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर की तलाश जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें