Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: जबलपुर,थाना बरेला अंतर्गत घुघ्घूटोला एवं ग्राम छत्तरपुर में शराब बनाने के ठिकानों पर बरेला की दबिश, कच्ची शराब बनाने हेतु 6 ड्रम एवं 10 कुप्पो में तैयार किया हुआ लाहन लगभग 1350 लीटर लाहन किया गया नष्ट*

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
*थाना बरेला अंतर्गत घुघ्घूटोला एवं ग्राम छत्तरपुर में शराब बनाने के ठिकानों पर बरेला की दबिश, कच्ची शराब बनाने हेतु 6 ड्रम एवं 10 कुप्पो में तैयार किया हुआ लाहन लगभग 1350 लीटर लाहन किया गया नष्ट*   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्ग निर्देशन मे थाना बरेला की टीम द्वारा घुघ्घूटोला के जंगल एवं ग्राम छत्तरपुर में नदी किनारे दबिश देते 6 ड्रम एवं 10 कुप्पों में तैयार किया हुआ लगभग 1350 लीटर लाहन को नष्ट किया गया।   चौकी प्रभारी गौर श्री टेकचंद शर्मा ने बताया कि आज दिनॉक 14-10-2022 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से प्रातः 7:00 घुघ्घूटोला के जंगल एवं ग्राम छत्तरपुर में नदी किनारे दबिश दी गयी जहॉ झाडियों के बीच छिपाकर रखे 6 ड्रम एवं 10 कुप्पों में तैयार किया हुआ लगभग 1350 लीटर लाहन मिला । 1350 लीटर लाहन जिससे लगभग 400 लीटर शराब बनायी जाती नष्ट किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें