Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर,थाना माढ़ोताल अंतर्गत संदिग्ध परिस्थति में खेत की मेढ़ पर शव मिला

Aditi News Team

Fri, Sep 2, 2022
थाना माढ़ोताल अंतर्गत संदिग्ध परिस्थति में खेत की मेढ़ पर शव मिला जबलपुर ।थाना माढ़ोताल में दिनांक 1-9-2022 की शाम पुरानी बस्ती करमेता में एक अज्ञात पुरूष का शव पड़े होने की सूचना थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा हमराह स्टाफ के पहुंची जहॉ मुकेश यादव उम्र 52 वर्ष निवासी करमेता ने बताया कि वह खेती करता है खेत में धान की फसल लगी है आज शाम लगभग 4-30 बजे अपने खेत में दवाई डालने के लिये आया था, खेत में दवाई डालते समय देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव खेत के किनारे मेड़ मे पड़ा है मृतक हरे कलर की सेंडो बनियान एवं हरे कलर का लोवर पहने है। अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर अज्ञात मृतक की शिनाख्त राजभान सिंह मरावी पिता लालमन सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देवरा थाना रांजेन्द्र नगर अनूपपुर हाल निवासी करमेता पुरानी बस्ती माढेाताल के रूप में हुई । संदिग्ध परिस्थिति में खेत की मेढ़ पर शव पडे होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह एवं एफएसएल डॉ. नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक मूलतः ग्राम देवरा अनूपपुर का रहने वाला था जो जबलपुर में करमेता माढेाताल में रहकर मजदूरी करता था एवं शराब पीने का आदी था दिनॉक 30-8-2022 की रात लगभग 10 बजे घर से निकला था। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही मृत्यु के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

Tags :

जरूरी खबरें