Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर,नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, 895 नग नशीले इंजैक्शन एवं एक्सिस स्कूटी जप्त*

Aditi News Team

Wed, Oct 19, 2022
नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, 895 नग नशीले इंजैक्शन एवं एक्सिस स्कूटी जप्त जबलपुर ।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा 2 आरोपियो को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी घमापुर श्री चंद्रकांत झा ने बताया कि आज 19-10-22 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कछियाना मोहल्ला निवासी महेश साहू एवं राजू उर्फ राकेश दोनों भाई शंकर मंदिर के पास अधिक मात्रा में नशीला इंजैक्शन अनाधिकृत रूप से अपने पास रखे है जो बेचने की फिराक में है, यदि तत्काल दबिश दी तो रंगे हाथ पकड़े जायेंगे। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से कछियाना में दबिश दी जहॉ शंकर जी के मंदिर के पास एक व्यक्ति एवं एक लड़का एक बिना नम्बर की एक्सिस से जाते दिखे, पीछे बैठा व्यक्ति एक थैला पकडे बैठा था, घेरांबंदी कर दोनो को रोका एवं नाम पता पूछा, एक्सिस चालक ने अपना नाम राकेश उर्फ राकेश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने महेश साहू ( विश्वकर्मा) उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी कछियाना घमापुर बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली जो एक मटमैले रंग के थैले में 450 नग ब्यूपाईन इंजैक्शन, 85 नग लेजेसिक इंजैक्शन, 20 नग, फेनेरेमाईन मेलाईट डेविल इंजैक्शन तथा 200 नग फेनेरेमाईन मेलाईट एविल इंजैक्शन, 140 नग फेनेरेमाईन मेलाईट पैकविल इंजैक्शन, रखे मिले उक्त 895 नग नशीले इंजैक्शन एवं एक्सिस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसजेड 4514 जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 ड्रग्स एण्ड कन्ट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त इंजैक्शन कहॉ से और कैसे प्राप्त किये के सम्बंध मे पूछताछ जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपियेां को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक दिलीप मिश्रा, आरक्षक प्रदीप, मोहित, सुभाष, अंकित राय एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव, आरक्षक खेमचंद प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें