Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर,नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाल आरोपी पकडा गया

Aditi News Team

Wed, Oct 5, 2022
नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाल आरोपी पकडा गया जबलपुर।थाना ओमती में निकिता बाजपेयी उम्र 23 वर्ष निवासी यादव कालोनी की अपने साथी के साथ हेमराज सुमन को को पकड़ कर लायी एवं रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई करती है दिनांक 27/09/22 को उसके व्हाटएप नम्बर में अज्ञात मोबइल नम्बर से मैसेज आया जिसके संबंध में उसके द्वारा मैसेज के माध्यम से पूछताछ की तो मैसेज करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हेमराज सुमन, लेजर कम्पनी, जयपुर (राजस्थान ) का होना बताते हुये बताया कि मैं लेजर कम्पनी में होम वर्क करने हेतु लड़कियों की भर्ती करता हूॅ, उसनेे कहा कि तुम्हें नही जानती हॅू तो हेमराज बोला कि मै जिला बांरा (राजस्थान) का रहने वाला हूँ और जबलपुर आ रहा हूँ । दूसरी बार दिनांक 01/10/22 को मैसेज किया और कहा कि मै जबलपुर आ गया हूँ, अपने दस्तावेज लेकर आ जाओ तो वह इंडियन काफी हाउस के पास अपने दोस्त अभिषेक ठाकुर के साथ हेमराज से मिलने गई जहां पर उससे नौकरी लगाने औऱ कुछ रुपयों के साथ सभी दस्तावेज मांगा तो वह दस्तावेज दूसरे दिन देने का कहकर वापस घर आ गई थी। दिनांक 02/10/22 के दोपहर लगभग 12-30 बजे मैसेज कर हेमराज सुमन ने नौदरा ब्रिज साहनी होटल के पास अकेले आने को कहा तो वह अपने दोस्त अभिषेक ठाकुर के साथ नौदरा ब्रिज में हेमराज सुमन से मिलने पहुंची जहां पर पुनः हेमराज सुमन नें दस्तावेज मांगे, उसने नौकरी के संबंध में हेमराज से विस्तार से जानकारी माँगी तो हेमराज सकपकाने लगा, संदेह होने पर उसने एवं उसके साथी अभिषेक ठाकुर ने सख्ती से पूछताछ की और हेमराज का मोबाईल चेक किया तो कई लड़कियों के साथ व्हाटएप में बात होने के सबूत मिले है। निकिता बाजपेई की शिकायत पर हेमराज सुमन के मोबाईल को चैक किया तो कई लड़कियों से बात करने तथा नौकरी लगाने के व्हाटएप मैसेज मिले है। हेमराज सुमन से मोबाईल जप्त करते हुये धारा 420 भादवि तथा 66 (क) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर हेमराज सुमन उम्र 27 वर्ष निवासी मोहल्ला खेडी थान अतरू बारां राजस्थान को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें