Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर,पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लगभग 30 लाख रूपये की लागत से शेड का निर्माण कर डेरी का संचालन किया जा रहा था, निर्मित शेड को आज जमींदोज करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया। 

Aditi News Team

Fri, Sep 2, 2022
जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही जबलपुर।हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के बदमाश भाइयों के द्वारा थाना बरेला चौकी गौर अंतर्गत नेशनल हाईवे मण्डला बायपास वाले रास्ते के किनारे 10 हजार 500 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ रुपए है पर अवैध कब्जा कर लगभग 30 लाख रूपये की लागत से शेड का निर्माण कर डेरी का संचालन किया जा रहा था, निर्मित शेड को आज जमींदोज करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया।  मध्य प्रदेश शासन द्वारा राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.09.2022 को कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ठ (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक निवासी बड़ी ओमती नया मोहल्ला ओमती जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट करना, आर्म्स एक्ट, वन्य प्राणी अधिनियम, हथियारों से लैस हो कर हत्या करना, धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराध घटित किये गऐ है के बदमाश भाई 1. मोह. रियाज , 2. मोह. अब्बास , 3. मोह. मेहमूद , 4. मोह. शाहबुद्दीन के द्वारा थाना बरेला चौकी गौर अंतर्गत नेशनल हाईवे मण्डला बायपास वाले रास्ते के किनारे 10 हजार 500 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ रुपए है पर अवैध कब्जा कर लगभग 30 लाख रूपये की लागत से शेड का निर्माण कर डेरी का संचालन किया जा रहा था। आज दिनांक 02.09.2022 को जबलपुर पुलिस के द्वारा प्रशासन एवं नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुये निर्मित शेड को जमींदोज करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया है। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर श्री नमः शिवाय अरजरिया, एस.डी.एम रांझी श्री ऋषभ जैन, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अपूर्वा किलेदार, नायाब तहसीलदार श्री सुरेश कुमार सोनी, थाना प्रभारी बरगी श्री रितेश पाण्डेय, थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक श्री टेकचंद शर्मा बल के साथ एवं नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर अतिक्रमण दस्ते के साथ मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें