Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: जबलपुर,मोबाईल छीनने वाले मोटर सायकिल सवार 17 वर्षीय तीनों अपचारी बालक गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाईल सहित 3 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

Aditi News Team

Thu, Jul 13, 2023
मोबाईल छीनने वाले मोटर सायकिल सवार 17 वर्षीय तीनों अपचारी बालक गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाईल सहित 3 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त थाना ओमती में दिनंाक 12-7-23 की दोपहर में अनूप उम्र 28 साल निवासी ग्राम सुपावारा कुण्डम ने लिखित शिकायत की थी कि दिनांक 10/07/23 सुबह लगभग 6 बजे बीएड. फोर्थ सेमेस्टर का पेपर देने हेतु मदन महल से गौर महात्मा गाँधी बीएड कॉलेज जाने हेतु तीन पत्ती बस स्टेण्ड से तैय्यबअली पेट्रोल पंप तक पैदल जा रहा था तैय्यबअली पेट्रोल पंप पर उसका दोस्त राम करचाम बाईक से आकर उसे कालेज ले जाने वाला था, वह राकेश करचाम से ही फोन पर बात करते तैय्यबअली तरफ जा रहा था जैसे ही कार्तिक होटल के पास पहुंचा तभी पीछे से 3 लड़के तेजी से उसके पास बाईक से आये एवं झूमाझपटी कर उसका वीवो कम्पनी का मोबाइल छुड़ाकर भाग गये, एक काली कलर की स्प्लेण्डर गाड़ी जिसमे नंबर नहीं था उस पर बैठा सबसे पीछे वाला लड़का लाल रंग की हूडी वाली टीशर्ट पहने हुये था, तीनों उसका मोबाइल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का छीनकर भाग गये । लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 420/23 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम को तलाश पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि भंवरताल गार्डन रोड पर सैन्ट नार्बट स्कूल के पास 3 लडके बहुत ही कम कीमत मे मोबाईल बेचने की बात हर रहे है। सूचना पर तत्काल सैंट नार्बट स्कूल के पास दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 3 कम उम्र के लडके खडे मिले जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम पते बताये, जो तलाशी लेने पर 3 मोबाईल रखे मिले मोबाईलों के सम्बंध में पूछताछ करने पर दिनॉक 10-7-2023 को कार्तिक होटल के पास पैदल जा रहे एक युवक से 1 मोबाईल छीनना स्वीकार किया । अपचारी बालकों से छीना हुआ वीवो कम्पनी का 1 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्प्लैण्डर मोटर सायकिल तथा अन्य 2 मोबाईल जप्त करते हुये अन्य दो मोबाईल के धारकों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। तीनों अपचारी बालकों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैै।

Tags :

जरूरी खबरें