Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर,युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपियों की तलाश

Aditi News Team

Mon, Dec 12, 2022
*युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपियों की तलाश* थाना गोहलपुर में आज दिनंाक 12-12-22 को दोपहर लगभग 12:00 बजे मारपीट में घायल केा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भर्ती कराए जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुॅची पुलिस को रवि विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी जागृतिनगर अमखेरा थाना गोहलपुर ने बताया कि वह लार्डगंज में चाट का ठेला लगाता है दिनांक 11-12-22 की रात में अपना चाट का ठेला बंद कर मोटर सायकल से अपने घर जा रहा था रात लगभग 00-15 बजे जागृतिनगर ट्रांसफार्मर के पास पहुॅचा जहंा पर मोहल्ले के नत्थू केवट का लड़का अंकुश केवट अपने एक साथी के साथ खड़ा दिखा, उसे देखते ही अंकुश केवट गाली गलौज करते हुये कहने लगा कि गाड़ी तेज चला रहा है, उसने मोटर सायकल रोक कर अंकुश केवट को गाली देने का कारण पूछा तो अंकुश एवं अंकुश का साथी गाली गलोज करते हुये उसके पास आये बोले तेरी हिम्मत कैसे हुई पूछने की, आज तुझे जान से खत्म कर देते हैं कहते हुये उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पसली, में चोट पहुॅचा दी उसने बचने का प्रयास किया तो अकुंश ने पीठ, कमर हाथ में चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी वह चिल्लाते हुये अपने घर की ओर भागा, अंकुश केवट अपने साथी के साथ उसके घर तक उसके पीछे पीछे पहुॅच गया। अंकुश केवट के साथी ने बेसबाल के डण्डे से हमलाकर उसे वायें कंधे में चोट पहुॅचा दी आवाज सुनकर उसकी पत्नी वर्षा विश्वकर्मा , साला विकास विश्वकर्मा , मकान मालिक का लड़का सुजीत मिश्रा आकर बीच बचाव किये तो अंकुश अपने साथी के साथ वहां से भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें