Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर,सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करवाने वाला सटोरिया मुरलीधर खत्री गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Sep 5, 2022
सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करवाने वाला सटोरिया मुरलीधर खत्री गिरफ्तार जबलपुर । थाना ओमती मे दिनॉक 24-5-2022 को मुरलीधर खत्री के बेटे दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री एंव हरीश उर्फ विक्की मनानी व अंकित पमनानी के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 260/2022 धारा 384,386,389,120 बी भादवि के प्रकरण में आरोपी दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री, विक्की उर्फ हरीश मनानी, अंकित उर्फ छुट्टू पमनानी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। फरार आरोपी 1-दिलीप खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 30 वर्ष , 2-संजय खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 32 वर्ष, 3-विवेक खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 28 वर्ष, तीनों निवासी 634 नेपियर टाउन, 4-विक्की उर्फ हरीश मनानी पिता तुलसीदार मनानी उम्र 33 वर्ष निवासी 440 नेपियर टाउन, 5-अंकित उर्फ छुट्टू पमनानी पिता इदं्रकुमार पमनानी उम्र 27 वर्ष निवासी अनूप विहार तिलहरी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 4000-4000/- (चार-चार हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी है। जमानत का विरोध करने पर दिनांक 09.07.22 को प्रकरण के प्रार्थी मनिंदर सिंह कंधरी को कोर्ट के बाहर दिलीप खत्री के पिता मुरलीधर खत्री ने गाली गलौज कर केस वापस लेने की धमकी देते हुये जसलीन को जान से खत्म करने की धमकी दी थी, जिस पर थाना ओमती में अपराध क्र. 337/2022 धारा 195-ए, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मुरलीधर खत्री की सरगर्मी से तलाश की जारी रही थी। आरोपी के न मिलने पर मुरलीधर खत्री की गिरफ्तारी पर 5000/- (पॉच हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी। अपराध क्रमांक  260/2022 धारा 384,386,389,120 बी भादवि के प्रकरण की जांच की जा रही है जांच में तथ्य सामने आये कि मुरलीधर खत्री जो वर्ष 2004 से लगातार सट्टे के कारोबार मे लिप्त है के कहने पर मनिंदर सिंह कंधारी के लडके जसलीन कंधारी को सट्टा खिलवा कर, हारे हुए सट्टे की रकम पर अधिक ब्याज लगाकर, सट्टे में हारी हुई रकम एवं ब्याज के पैसे न दे पाने पर डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री कराया जाना पाये जाने पर मुरलीधर खत्री को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनॉक 5-9-2022 को मान्नीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुरलीधर खत्री के विरूद्ध पूर्व से 6 अपराध पंजीबद्ध है।

Tags :

जरूरी खबरें