Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: जबलपुर पुलिस ने प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन एवं पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के पालन में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 27 को कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ठ (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश राजा सोनकर निवासी भरतीपुर जिसके विरूद्ध बलवा कर हत्या का प्रयास, बमबाजी, अवैध वसूली, मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, मारपीट, आदि के 15 प्रकरण थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, बेलबाग, मदनमहल, जी.आर.पी. थाना जबलपुर में दर्ज हैं। बदमाश के द्वारा थाना ओमती अन्तर्गत बल्ली मार्केट में नौ हजार 500 वर्ग फुट नगर निगम की भूमि जिसकी कीमत चार करोड़ 75 लाख रूपये है पर 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित किये गये सूकर पालन केन्द्र, टीन शेड से निर्मित दुकानों, आफिस एवं गैरिज को जमींदोज करते हुए नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान एसडीएम अधारताल श्री ओम नमः शिवाय अरजरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी.भारद्वाज, तहसीलदार श्री श्याम चंदेले, थाना प्रभारी ओमती श्री एस.पी.एस.बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रिंयंका केवट, थाना प्रभारी घमापुर श्री जी.आर. चंद्रवंशी, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी थाने के एवं पुलिस लाईन के बल के साथ सहित तथा नगर निगम अतिक्रमण दस्ता मौजूद था।    

Tags :

जरूरी खबरें