Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: जबलपुर, फर्जी मरीजों को भर्ती करके आयुष्मान योजना का अनाधिकृत लाभ उठाने के आरोप में राइट टाउन स्थित सेंट्रल इंडिया किडनी असप्ताल का पंजीयन निरस्त कर दिया गया

Aditi News Team

Mon, Aug 29, 2022
सेंट्रल इंडिया किडनी हॉस्पिटल और शीतल छाया हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त. जबलपुर। फर्जी मरीजों को भर्ती करके आयुष्मान योजना का अनाधिकृत लाभ उठाने के आरोप में राइट टाउन स्थित सेंट्रल इंडिया किडनी असप्ताल का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के अनुसार इस निजी हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही समीप स्थित होटल वेगा को अनाधिकृत रूप से अस्पताल के रूप में इस्तेमाल करने तथा प्रोविजनल फायर एनओसी की अवधि समाप्त हो जाने एवं टेम्परेरी फायर एनओसी न होने के कारण भी की गई है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल इंडिया किडनी हॉस्पिटल के अलावा एक और निजी अस्पताल मालवीय चौक स्थित शीतल छाया हॉस्पिटल का भी पंजीयन निरस्त कर दिया गया है । इस निजी अस्पताल का पंजीयन टेम्परेरी फायर एनओसी प्रस्तुत न कर पाने, बारातघर का अस्पताल के रूप में उपयोग करने तथा बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन का उल्लंघन करने की वजह से निरस्त किया गया है । दोनों निजी हॉस्पिटल की पंजीयन निरस्त करने की यह कार्यवाही मध्यप्रदेश उपचर्यागृह एवं रुजोपचार सबंधी स्थापनाएं ( रजिस्ट्रेशन तथा अनुज्ञापन ) अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है । इस बारे में आदेश भी जारी कर दिये गये हैं । आदेश में दोनों अस्पतालों के प्रबंधन को नये मरीज भर्ती नहीं करने तथा भर्ती मरीजों को समुचित उपचार के बाद डिस्चार्ज करने तथा इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को देने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें