Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

: जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि देने के एवज में पांच हजार की रिश्वत लेते बाबू को तहसीली कार्यालय में धरदबोचा।

Aditi News Team

Fri, Oct 7, 2022
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि देने के एवज में पांच हजार की रिश्वत लेते बाबू को तहसीली कार्यालय में धरदबोचा। जबलपुर।लोकायुक्त एसपी ने बताया कि विकास दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे उम्र वर्ष 30 निवासी तिलवारा घाट जिला जबलपुर ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पिता कृष्ण कुमार दुबे के प्रकरण क्रमांक 26अ 82/11 -12 में ग्राम धाना में खसरा नंबर 44 /2 जिसमें 4 दुकाने पक्की बनी है। तिलवारा घाट की प्लाट का अधिग्ररण किया गया है। जिसका मुआवजा राशि भुगतान नहीं किया गया था। मुआवजा राशि 194000 स्वीकृत हुई थी। स्वीकृत मुआवजा राशि निकालने के एवज में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण तहसील कार्यालय जबलपुर सहायक ग्रेड 2 (बाबू) इंद्रजीत सिंह धुरिया पिता स्वर्गीय द्वारका प्रसाद द्वारा 5000 की मांग की गई थी। शिकायत की पड़ताल के बाद आज 6 अक्टूबर को छापामार कार्रवाई करते हुए बाबू (आरोपी) को ₹ 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ट्रैप दल सदस्य- डीएसपी दिलीप झारबडे, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक रंजीत सिंह ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें