Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: झांड़-फूंक करने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को छुरा पुलिस ने भेजा जेल

Aditi News Team

Thu, Oct 13, 2022
झांड़-फूंक करने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को छुरा पुलिस ने भेजा जेल झाड़-फूंक करने वाला आरोपी बैगा निकला मिलाखजूरीकला जिला भोपाल (म०प्र०) का* । विवरण - वरिष्ठ पुलिस कप्तान द्वारा प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से महिला की शिकायत के 03 घंटे के भीतर ही छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी वैगा को गिरफ्तार किया गया है । मामला थाना छुरा का है जहां आज दिनांक 13.10.2022 को सुबह क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपने साथ झाड फूँक के नाम पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया । मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी छुरा द्वारा आरोपी बैगा हरिवचन शर्मा के विरूद्ध धारा 354 , 376 भादवि ० का मामला पंजीबद्ध करते हुए पुलिस कप्तान श्री अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक व उपपुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में तत्काल छुरा पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी हरिवचन शर्मा की तलाश जुट गए । जहां रिपोर्ट के 03 घंटे के भीतर ही ग्राम भरुवामुडा में आरोपी को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी द्वारा अपना जूर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तुलाराम साहू आरक्षक डेकेश्वर सोनी , नरेन्द्र साहू , शिवदयाल नागेश , पार्वती ध्रुव का विशेष योगदान रहा । - : *गिरफ्तार आरोपी* :: - हरिवचन शर्मा पिता वसूदेव प्रसाद शर्मा उम्र 48 वर्ष साकिन हाउसनंबर 75 वल्लभ नगर खजूरीकला थाना खजूरीकला जिला भोपाल (म०प्र०) हाल पता महेश निषाद का घर ग्राम भरूवामुड़ा थाना छुरा जिला गरियाबंद I

Tags :

जरूरी खबरें