Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा शातिर चोरो से चोरी का विधुत आयल मय चार पहिया वाहन कीमत करीबन 7 लाख रुपये के किया जप्त

Aditi News Team

Sun, Oct 23, 2022
थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा शातिर चोरो से चोरी का विधुत आयल मय चार पहिया वाहन कीमत करीबन 7 लाख रुपये के किया जप्त- थाना गांधी नगर में दिनांक-22.10.22 की रात्रि में फरियादी ने रिपोर्ट किया कि बीडीए के प्लाटो के पास लगे बिजली के ट्रासफार्मर से करीब 80-100 लीटर आयल चोरी हो गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रं- 249/22 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । आरोपी व चोरी गये मशरूका की पतारसी हेतु टीम गठित की गई , पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में तीन संदिग्ध व्यक्ति चोरी करने की नियत से थाना गांधी नगर क्षेत्र घूम रहे है कि सूचना की तस्दीक हेतु एक टीम को मौके पर रवाना किया गया, संदिग्धो को पूछताछ कर मय वाहन के थाने लाया गया जिन्होने चोरी करना बताया, आरोपीयो फराज खान , इस्माइल मंसूरी व मोहसिन खान के कब्जे से 80 लीटर विधुत आयल कीमती 25 हजार रूपये जप्त किये गये । पकडे गये आरोपी का नाम– 01 फराज खां पिता अफसर खां उम्र 26 साल निवासी म.न. 1991 शाहपुरा गांव शाहपुरा भोपाल 02) इस्माईल मंसूरी पिता उस्मान मंसूरी उम्र 28 साल निवासी ईश्वर नगर शाहपुरा भोपाल 03) मोहसिन खान पिता कल्लू खां उम्र 32 साल निवासी बब्लू भाई का मकान बडी मस्जिद के पास बाग फरहत अफजा ऐशबाग भोपाल सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा, उनि कन्हैया यादव, उनि आर.बी शर्मा, सउनि – मोहन सोलंकी, प्रआर- सरजन सिंह प्रआऱ 295 श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर-2651 अनुराग पटेल, आरक्षक- 1513 गोपाल, आरक्षक- 2912 युवराज की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें