Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: थाना लोरमी द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी रतन मौर्य को किया गया गिरफ्तार।

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही। थाना लोरमी द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी रतन मौर्य को किया गया गिरफ्तार। थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 707/22 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध। दीवाली त्यौहार के मद्देनजर अवैध रूप से फटाकों के संग्रहरण करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना लोरमी को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि लोरमी निवासी रतन मौर्य नामक व्यक्ति अपने गोदाम पर अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण कर रहा है, कि सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा लोरमी के हटरी चौक में आरोपी रतन मौर्य के गोदाम में दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित फटाका जिसमें 06 नम्बर टॉप टाईगर बम 32 पैकेट, 05 नम्बर टॉप टाईगर बम 20 पैकेट, 03 नम्बर टॉप टाईगर बम 45 पैकेट, ग्रीन स्पार्क फुलझड़ी 90 पैकेट, सनसाईन फ्लावर पॉट 130 पैकेट, ट्रीपल ब्रेक रॉकेट 05 पैकेट, वीसिंग रॉकेट एवं लूनिक एक्सप्रेस रॉकेट 05 पैकेट, गन्स ऑफ ग्लोरी 12 स्टार बम एवं क्लास रॉयल 12 स्टार बम 05 पैकेट कुल कीमती 110140/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 707/22 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में विवेचना एवं रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, उपनिरीक्षक बुधराम साहू, सउनि पी.एस.ठाकुर, प्रधान आरक्षक जगदीश कोसले, नरेश यादव, संजय यादव, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, हेमसिंग ठाकुर, देवीचंद नवरंग, जितेन्द्र ठाकुर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें