Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Thu, Jul 20, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब बनाने के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों द्वारा लगभग 6 हजार वर्गफिट शासकीय भूमी पर किए गए अतिक्रमण को नरसिंहपुर पुलिस एवं रेल्वे पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। https://youtu.be/HRj4CZ9qiGg पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज अंतर्गत रेल्वे की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर उसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नियामानुसार उचित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 19.07.2023 को नरसिंहपुर स्टेशन गेट क्रमांक 278 स्पेशल किलोमीटर क्रमांक 906/37 से किलोमीटर क्रमांक 907/3 तक अपलाइन तरफ हुए रेल भूमि में अतिक्रमण को को हटाया गया है। *अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका :-* अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमी को अतिक्रमण मुक्त कराने में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक कमलेश चौरिया, उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, प्रधान आरक्षक चंद्रिका, आरक्षक प्रशांत, आरक्षक सलमान एवं रेल्वे विभाग से कार्य निरीक्षक नरसिंहपुर पंकज कुमार, आरपीएफ से उपनिरीक्षक बीपी मेहरा एवं आरक्षक हीरालाल, आरक्षक मनोज त्रिपाठी, आरक्षक फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें