Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 125 व्यक्तियों पर लगा 5 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना,नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान

Aditi News Team

Tue, Dec 28, 2021

नरसिंहपुर।निकायों में बगैर मास्क के घूमने वाले 125 व्यक्तियों पर 5 हजार 150 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 25 व्यक्तियों पर दो हजार रूपये, गाडरवारा में 8 व्यक्तियों पर 300 रूपये, करेली में 5 व्यक्तियों पर 550 रूपये, गोटेगांव में 28 व्यक्तियों पर 560 रूपये, तेंदूखेड़ा में 41 व्यक्तियों पर 560 रूपये, चीचली में 6 व्यक्तियों पर 300 रूपये, सांईखेड़ा में 4 व्यक्तियों पर 330 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 5 व्यक्तियों पर 250 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा 3 व्यक्तियों पर 300 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
776 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण
जिले के 8 नगरीय निकायों में 776 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 500, गाडरवारा में 10, करेली में 38, गोटेगांव में 60, तेंदूखेड़ा में 139, चीचली में 9, सांईखेड़ा में 10, सालीचौका में 10 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें