Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरसिंहपुर ,नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही, 22 किलोग्राम गांजा, 503 लीटर अवैध शराब जप्त। 1000 किलोग्राम महुआ लाहन किया गया नष्ट। 125 अवैध नशे के कारोबारियों एवं नशे का सेवन करने वाले 24 व्यक्तियों पर की गयी कार्यवाही।

Aditi News Team

Mon, Jun 26, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया गया नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान, नशा मुक्ति, जनचेतना को लेकर आयेजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम। नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही, 22 किलोग्राम गांजा, 503 लीटर अवैध शराब जप्त। 1000 किलोग्राम महुआ लाहन किया गया नष्ट। 125 अवैध नशे के कारोबारियों एवं नशे का सेवन करने वाले 24 व्यक्तियों पर की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि नशे से आजादी मुहिम के तहत दिनांक 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिले में नशा मुक्ति, जन चेतना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की गयी है। ➡️ *अभियान के दौरान नशा मुक्ति जनचेतना हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित किए गए कार्यक्रम :-* नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सेमिनार, रैली, नुक्कड सभा, जागरूकता शिविर आदि कार्यक्रमों के साथ विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु समझाईस दी गयी। ➡️ *नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही :-* जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मंशानरूप जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक 123 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए जाकर 503 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी है एवं 1000 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया है। इसी प्रकार 02 आरोपियों से 22 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। ➡️ *सार्वजनिक स्थालों पर नशा करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही :-* नशा मुक्त भारत पखवाडा अभियान के तहत जिले के सभी ढाबों पर भी सर्चिंग अभियान चलाया गया एवं नशा करने वालों एवं सार्वजनिक स्थालों में नशे का सेवन करने वाले 24 व्यक्तियों के विरूद्ध एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर कार्यवाही गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें