Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

: नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतुत्व में थाना कोतवाली पुलिस को बडी सफलता, अवैध देशी पिस्टल से फायर कर एक युवक को घायल करने वाला आरोपी चंद घंटे में पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Fri, Aug 11, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतुत्व में थाना कोतवाली पुलिस को बडी सफलता, अवैध देशी पिस्टल से फायर कर एक युवक को घायल करने वाला आरोपी चंद घंटे में पुलिस गिरफ्त में दिनांक 10.08.2023 को थाना कोतवाली अंतर्गत गुप्ता आयरन के पास आरोपी नीरज मेहरा पिता नन्हेंलाल मेहरा उम्र 25 साल, निवासी खमरिया, थाना स्टेशन गंज, जिला नरसिंहपुर के द्वारा प्रार्थी आदित्य सुरमैया को पैर में अवैध देशी पिस्टल से गोली मारकर घायल करने के उपरान्त फरार हो गया था। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया घटना स्थल का निरीक्षण :- आरोपी नीरज मेहरा द्वारा देशी पिस्टल से फायर कर प्रार्थी को घायल करने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया द्वारा घटना स्थल पहुचकर निरीक्षण किया गया एवं थाना कोतवाली पुलिस की विशेष टीम बनाकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तार के निर्देश दिए गए थे । आरोपी को घेराबंदी कर चंद घंटे में लिया गया पुलिस गिरफ्त में :- आरोपी नीरज मेहरा की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी टीम द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी के ग्राम खमरिया में होने की सूचना पर घेराबंदी की गयी जिस पर आरोपी द्वारा पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त उससे घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में तत्काल अपराध क्रमांक 556/2023 धारा 307 भादवि पंजीवद्ध किया है। प्रकरण में विवेचना उपरान्त धाराओं का इजाफा कर कार्यवाही उपरान्त न्यायालय पेश किया जावेगा। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- आरोपी नीरज मेहरा की पतसाजी कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक, गौरव चाटे, उप निरीक्षक मनीष मरावी, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षण जितेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक पहलाद माधवे, आरक्षक रोहित चंपुरिया की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें