Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

: नरसिंहपुर, स्टेशनगंज थाना पुलिस की कार्यवाही, चेकिंग के दौरान संदेहास्पद स्थिति में व्यक्ति द्वारा अपने पास रखे 50 लाख रूपए जप्त

Aditi News Team

Wed, Oct 12, 2022
अवैध गतिविधियों में लिप्त एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस की कार्यवाही, चेकिंग के दौरान संदेहास्पद स्थिति में व्यक्ति द्वारा अपने पास रखे 50 लाख रूपए जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त असमाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियोजन चलाकर समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान के तहत ढाबा, होटल, धर्मशाला, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग की जाकर कार्यवाही की जावे एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जावे। मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुयी थी सूचना:- थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम द्वारा अभियान के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थलों चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुख्बिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-02 के बाहर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडा हुआ है जो अपने पास एक बैग रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की गयी जिपर पर उसने अपना नाम मनोज पिता बैनी प्रसाद चौधरी निवासी घमापुर चौक, बेलबाग जबलपुर बताया गया समक्ष गवाहानों के उसकी तलाशी ली गयी जिपर उसके बैग में रूपये मिलने पर उसके संबंध में पूछताछ पर उसके द्वारा संतोषप्रद जबाव नही दिया गया और न ही कोई वैध दस्तावेज बताए गए। संदिग्ध व्यक्ति से 50 लाख रूपये जप्त कर की गयी है कार्यवाही:- संदेही मनोज चौधरी द्वारा उसके पास रखे हुए रूपये के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर उसे थाना लाया जाकर गहनता से पूछताछ की गयी जिस उसके द्वारा बताया गया कि जबलपुर के पंजू उर्फ कमलेश शाह के द्वारा देना और इसे ले जाकर मुंबई में देने बताया गया। संदिग्ध से जप्त रूपयों की गिनती करने पर उसके बैंग में रखे कुल योग 50 लाख रूपये कब्जे में लेकर इस्तगासा क्रमांक 01/2022 धारा 102 जा.फौ. पंजीवद्ध किया जाकर जांच, पतासाजी में लिया गया है। सराहनीय भूमिका:- मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर संदेही मनोज पिता बैनी प्रसाद चौधरी निवासी घमापुर चौक बेलबाग जबलपुर के कब्जे से 50 लाख रूपये जप्त कर कार्यवाही में थाना स्टेशनगंज श्री कमलेश चौरिया, उनि विजय सेन, सउनि एमडी यादव, अरक्षक शिवकुमार नोरिया एवं लोकमन पटैल की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें