Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: नरसिंहपुर, स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, सोने चांदी के जेबर की चोरी करने वाले एक अज्ञात आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार, चोरी किया गया मशरूका वरामद।

Aditi News Team

Tue, Jul 11, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता,सोने चांदी के जेबर की चोरी करने वाले एक अज्ञात आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार, चोरी किया गया मशरूका वरामद। थाना स्टेशनेगंज में प्रार्थी किशन पिता गेंदालाल कुर्मी उम्र 64 साल निवासी सूरजगांव, थाना स्टेशनगंज के द्वारा दिनांक 10.07.2023 को रिपोर्ट लेख करायी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में उसके घर में घुसकर एक सोने की पांचाली, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, एक मोहन माला चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 551/23 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। *तकनीकी माध्यमों से आरोपी तक पहुची पुलिस टीम :-* थाना स्टेशनगंज अंतर्गत चोरी की घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना स्टेशनगंज की विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफरी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर जानकारियां एकत्रित की गयी। परिणाम स्वरूप मनोज उर्फ मंजू पिता थम्मन धानक, उम्र 20 साल निवासी सूरजगांव, थाना स्टेशनगंज के संबंध में चोरी की घटना को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गयी जिस पर उसके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया एवं उसके कब्जे से चोरी किया गया मशरूका कीमती लगभग 1,32,800 रूपये वरामद किया गया है। *आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज उर्फ मंजू पिता थम्मन धानक, उम्र 20 साल निवासी सूरजगांव की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक कमलेश चौरिया, उप निरीक्षक एम.डी. यादव, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक प्रशांत राजपूत, आरक्षक शिवम गुर्जर, महिला आरक्षक योगिता, आरक्षक सलमान खान का विशेष योगदान रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें