Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

: पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के मार्गदर्शन में नरसिंहपुर पुलिस चलाएगी हेलमेट एवं सीट बैल्ट के लिए विशेष अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाया तो अब होगी सख्त कार्यवाही।

Aditi News Team

Sun, Jul 9, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के मार्गदर्शन में नरसिंहपुर पुलिस चलाएगी हेलमेट एवं सीट बैल्ट के लिए विशेष अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाया तो अब होगी सख्त कार्यवाही। अभियान के तहत 106 चालान बनाए जाकर राशी 48100 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 07.07.2023 से 07.09.2023 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो पहिया वाहन चलकों द्वारा बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालको द्वारा बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को समझाईस दी जावेगी एवं उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जावेगी । जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दो दिवसों में थाना यातायात तथा जिले के समस्त थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध 76 चालान बनाकर 22600 समन राशि रुपए तथा सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 27 चालान बनाकर समन राशि 13500 रुपए एवं अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध अन्य धाराओं में 03 चालान बनाए जाकर समन राशि 2000 रुपए वसूल की गई। इस प्रकार कुल 106 चालान बनाए जाकर राशी 48100 रुपए वसूल की गई।

Tags :

जरूरी खबरें